रथ पर गिरा हाई टेंशन विद्युत तार ; दो भाई की झुलसकर हुई मौत के बाद छाया मातम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रथ पर हाई टेंशन विद्युत तार के गिरने से दो भाई की मौत मौके पर हो गई है. वही रथ भी आशिंक रूप से जल गया है. घटना बीती देर रात्रि डेरनी थाना अंतर्गत पिरारी गांव स्थित ग्रामीण सड़क पर हुई है. मृत दोनों युवक सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बसौता गांव निवासी वासुदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार एवं उसका चचेरा भाई आलोक कुमार बताए गए हैं. दोनों शादी-विवाह वाले रथ पर ड्राइवर और खलासी क्या काम करते हैं.

घटना के संबंध में मृतक के मामा ज्योति कुमार प्रसाद ने बताया कि उसके दोनों भांजा रथ लेकर साटा में सिरसिया गांव आए हुए थे. जहां देर रात्रि बारात दरवाजे लगाने के बाद 1:00 बजे उनके घर पिरारी आए थे. घर के बाहर किसी से सड़क पर रथ के रुकते ही उसके ऊपर से गुजर रहा हाई टेंशन तार टूट कर रथ के ऊपर गिर गया और दोनों को संभालने का मौका नहीं मिला. जहां रथ के पहिए में आग पकड़ लिया वही करंट लगने से दोनो की मौत रथ पर ही हो गई.

Add

जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर के समीप से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार इससे पहले भी टूट गया था और बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा उसे ठीक से जोड़ा नहीं गया था, जिसके कारण उसके दो भांजे की मौत मौके पर हुई है. वहीं सूचना के बाद डेरनी थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश भी व्याप्त है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *