सारण को मिली आधुनिक अंतरराज्यीय बस स्टैंड की सौगात ; छपरा में 19.72 करोड़ रुपये की लागत से होग निर्माण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिला को अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड की सौगात मिल रही है. यहां से अब अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय बसों का परिचालन होगा. इस बात की जानकारी देते हुए सारण डीएम अमन समीर ने बताया कि जिला अंतर्गत करिंगा पंचायत के रतनपुरा मौजा में 5 एकड़ भूमि में इस आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा. इस बस स्टैंड का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जायेगा.

Add

इसकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. बता दें कि छपरा शहर के मध्य स्थित बस स्टैंड के पास काफी कम जमीन होने और पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं परिवहन के लिए पर्याप्त बसें भी नहीं है. ऐसी स्थिति में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड की सौगात सारण वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात मानी जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *