भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए छपरा का मोहम्मद इम्तियाज ; नमन ऐसे देशभक्त को जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  भारत पाक युद्ध कई मामले में यादगार साबित होगा. इस युद्ध में भी सारण को गौरवान्वित होने का मौका मिला है. जहां भारत-पाक युद्ध के दौरान देश के बॉर्डर पर मोहम्मद इम्तियाज ने अपनी शहादत दी है. वह एक सच्चा मुसलमान था, जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी.
शहीद जवान सारण जिले के गड़खा प्रखंड के जलाल बसंत पंचायत के नारायणपुर गांव के निवासी है. वह बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर पद पर जम्मू के आरएसपुरा में पदास्थापित थे. आज भारत-पाक युद्ध विराम और समझौता के बाद जहां खुशनुमा माहौल बनने की उम्मीद थी.

वहीं, पाकिस्तान ने अपनी दोगली चाल चली और जम्मू में हवाई हमले किये. वहीं पाकिस्तान के साथ क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए. जैसे ही यह सूचना गांव उसके घर पर मिली यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई. सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी से दुश्मनों से लोहा मानवता हुए शहीद होने की चर्चा कर रहे है. भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी शहादत ने जहां सारण सहित देशवासियों को गौरवान्वित किया है, वहीं सारण में अब उनकी भी मिशाल दी जाने लगी है. ऐसे देश भक्त को हलचल न्यूज़ टीम भी सैल्यूट करता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *