दिल्ली में कार्य कर रहे छपरा के इंजिनियर ने किया खुदकुशी ; जानकारी मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक इंजिनियर ने दिल्ली में खुदकुशी कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में ही किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था. मृतक सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथा छपरा गांव निवासी देवेंद्र राय का 32 वर्षीय पुत्र पिंटू राय बताया गया है. दिल्ली में उसके खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही पिता व परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. लोगों के बीच मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है. मिली जानकारी अनुसार इंजीनियर जिस कमरे में रहता था उसी कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी किया है.

वहीं उसके मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है. परिवार वालों के दिल्ली पहुंचने के बाद ही इस मामले में विशेष जानकारी हासिल हो सकेगी. वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पत्नी प्रियंका कुमारी, मां सुमन देवी सहित परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. सभी लोग उसके शव लाने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं स्थानीय मुखिया सरोज राय ने बताया कि मौत किस वजह से हुआ कहना मुश्किल है. मृतक काफी मिलनसार स्वभाव का था. वह मार्च माह में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *