बाहर से कमाकर गांव लौटने के दौरान टेंपो में पिकअप से हुई टक्कर ; टेंपो सवार एक युवक की मौत, पांच की स्थिति गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / PATNA DESK –   छपरा-पटना दीघा पुल पर अनियंत्रित पिकअप वैन के धक्के से एक टेंपो पलट गई. जिससे टेंपो सवार एक युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई. जबकि पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बाहर से कमाकर आने के बाद वे लोग ट्रेन से पटना जंक्शन उतरे थे. वहां से टेंपो बुक कर दरियापुर जा रहे थे. उसी बीच दीघा पुल पर पिकअप वैन के धक्के से एक टेंपो पलट गई, जिसमें सभी युवक दब गये.

Add

सूचना के बाद 112 डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को टेंपो से निकालकर पीएमसीच पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हुई है, जबकि अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मृतक व सभी घायल युवक जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के जमीनपुर मन गांव निवासी बताए गए हैं. मृतक स्थानीय निवासी जवाहिर राय का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. वहीं घायलों में राजदेव राय का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, सुभाष राय का 42 वर्षीय पुत्र कमलेश राय,

धुरेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र बीरभजन कुमार एवं जयमंगल राय का पुत्र बालिस्टर राय शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है. वहीं सोनू का शव गांव पहुंचते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव से सभी कमाने के लिए दूसरे राज्य गए थे. वहां से गांव आने के लिए सभी ट्रेन से पटना जंक्शन उतरे थे और वहां से टेंपो बुक कर घर आ रहे थे तभी दीघा पुल पर या हादसा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *