तेज रफ्तार का कहर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में प्रतिदिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. आज भी जिलांतर्गत छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र स्थित बनवार ढाला के समीप हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा दक्षिण टोला निवासी इसराइल मियां का 21 वर्षीय पुत्र आजाद अली बताया गया है.

सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था, तभी दाउदपुर थाना अंतर्गत लखराव ब्रह्म स्थान के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *