बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर 5 लाख के जेवर लूटे ; बाइक व कुर्सियां भी तोड़ी

0 minutes, 1 second Read

Add

SIWAN DESK –   सिवान जिला अंतर्गत जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बदमाशों ने फायरिंग कर लूटपाट किया है. करीब दो दर्जन बदमाशों ने राहुल कुमार साह के घर में घुसकर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए. वहीं बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी है. घटना के दौरान बदमाशों ने घर के बाहर रखी दो बाइक, टेंट का सामान और कुर्सियां भी तोड़ दीं. जिसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फिल्मी अंदाज में फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना, गोरियाकोठी थाना, महाराजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी. एसडीपीओ महाराजगंज और एसडीपीओ सदर सीवान भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे.

बहू भोज में भी हुआ था विवाद

घटना मंगलवार की रात बहुभोज में विवाद और गाली-गलौच से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि राहुल की शादी के बाद बहुभोज में कुछ लोगों ने गाली-गलौच की थी. तब स्थानीय लोगों ने मामला शांत करवा दिया था. उसी रंजिश में बुधवार को यह वारदात की गई है. इस मामले में पीड़ित की मां गीता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अभय कुमार, भक्कू सिंह, रंजन कुमार उर्फ खूनी समेत 14 लोगों पर आरोप लगाया है. महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए गए हैं. एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने एनएच 227ए को जाम कर कार्रवाई की मांग की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *