सारण जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष बने डॉ मनोज तो अरविन्द को बनाया गया सचिव

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के बजरंग नगर, काशी बाजार स्थित मां सायंस इंस्टिट्यूट में सारण जिला शतरंज संघ की आम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार शर्मा ‘बर्मन’ ने किया. बैठक में सत्र 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें डॉ मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ को अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर अरविंद कुमार सिंह को सचिव तथा कुमार शुभम को कोषाध्यक्ष चुना गया. उप पदाधिकारी के चयन पर जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. उक्त अवसर पर डॉ संकल्प ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिले की प्रतिभा को निखारकर राज्य और देश स्तर तक पहचान दिलावें.

Add

जिला शतरंज संघ का मुख्य संरक्षक डॉ एसके पाण्डेय को संरक्षक डॉ हरेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार शर्मा बर्मन, शैलेन्द्र सेंगर, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ देवकुमार सिंह, कुमार धीरज, जफरुद्दीन को बनाया गया है. जबकि उपाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, विक्की आनन्द, डॉ विकास कुमार सिंह, श्वेतांक राय पप्पू को बनाया गया है. वहीं सचिव के पद पर अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव यशपाल कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिन्हा, सन्नी कुमार सिंह, संजय कुमार को बनाया गया है.

वहीं कोषाध्यक्ष कुमार शुभम, संयुक्त कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, पी आर ओ नीरज कुमार सिंह व राजशेखर तथा सह सचिव रणधीर कुमार सिंह व सागर कुमार, कार्यालय सचिव साकेत कुमार श्रीवास्तव, आदित्य नन्दन, रवि कुमार एवं तकनीकी सलाहकार वाई पी श्रीवास्तव, कार्यकारी सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा, पंकज कुमार वर्मा, कमलेन्द्र नाथ, अमरेन्द्र कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार चौरसिया, मिनहाज उल हक, मोहित कुमार सोनी, अमित कुमार, आदित्य अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार, राजीव रंजन सिंह, अली अहमद, सोनाक्षी प्रिया को बनाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *