छपरा में दिन की शुरुआत हत्या के साथ परिजनों में मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिन की शुरुआत हत्या से हुई है. घटना शहर के नगर थाना अंतर्गत पश्चिमी रौजा वार्ड नंबर-44 की है. युवक का शव पश्चिमी रौजा के निचली सड़क के समीप चंवर से बरामद किया गया है. मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रोज मोहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को लगी पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं परिवार वालों की सूचना के बाद 112 डायल पुलिस और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है.

Add

 

इस संबंध में मृत युवक के भाई ने हलचल न्यूज़ को बताया कि बीती संध्या 5:00 बजे घर के सभी लोग एक साथ नाश्ता पानी करने के बाद उसका भाई घर से बाहर निकाला और रात्रि 8:00 बजे तक जब वापस नहीं लौटा तो उन लोगों के द्वारा खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज सुबह जब मोहल्ले के लड़के दियारा में दौड़ने गए थे तो देखा कि प्रिंस की हत्या कर शव को फेंका हुआ है. सूचना के बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी पहुंची और छानबीन में जुटी है. परिजनों ने आरोप लगाया कि बीती संध्या उसे साथ ले जाकर चंवर में हत्या कर फेंका गया है. फिलहाल जांच जारी है.

पूर्व में किया गया था अपहरण ; केस नहीं उठाने पर हत्या को दिया गया अंजाम

बताते चलें कि वर्ष 2024 में प्रिंस का अपहरण मोहल्ले के कुछ युवकों के द्वारा किया गया था. उक्त मामले में उसके द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और बीते दिन भी कोर्ट से आने के बाद वह नास्ता कर मोहल्ले में निकला था. जहां मोहल्ले के कुछ युवकों की मिली भगत से उसका अपहरण कर हत्या किया गया है. इस हत्या मामले में मोहल्ले के ही कुछ लोगों का नाम बताया जा रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *