पुलिस पर हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPARA DESK –  सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत ग्राम जैतिया में एक झगड़ा को सुलझाने गए पुलिस गश्ती दल पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया तथा होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. उस मामले में गश्ती दल द्वारा तत्काल सोनपुर थानाध्यक्ष को सूचित किया गया. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सोनपुर द्वारा अतिरिक्त बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया एवं घटना में शामिल 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधकर्मियों के विरूद्ध पूर्व से कई गंभीर काण्ड दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी मन्टू गोप उर्फ मन्द्र राय, बब्लू गोप उर्फ बब्लू राय एवं सोनपुर थाना क्षेत्र के परवेजा बाद निवासी राकेश कुमार उर्फ मनु शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *