छपरा जंक्शन के रेलवे ढाला नंबर-51 के समीप गंभीर स्थिति में फेंका मिला भोजपुर का युवक ; गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के रेलवे ढाला नंबर-51 के समीप गंभीर स्थिति में फेंके गये एक युवक को 112 डायल पुलिस के द्वारा उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उस युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भोजपुर निवासी के रूप में की गई. वहीं उसकी पहचान के बाद मोबाइल पर फोन किया गया तो पता चला कि वह छपरा शहर के दहियांवा में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था. सूचना के बाद उसके रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उस युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक भोजपुर जिला के बखोरापुर निवासी ललन यादव का 26 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार यादव बताया गया है.

बताया जाता है कि वह छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा मोहल्ला में अपने मामा के घर आया हुआ था. वह कैसे रेलवे ढाला के समीप पहुंचा और कैसे जख्मी हुआ, इस विषय में उसके रिश्तेदारों के द्वारा भी अनभिज्ञता जाहिर की गई है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि मारपीट कर उसे वहां फेंका गया होगा. सूचना के बाद रेल पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं उसके अचेत होने के कारण उसके जख्मी होने के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *