शहर में चाकूबाजी में गंभीर एक युवक की पटना में उपचार के दौरान मौत के बाद ब्रह्मपुर में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के ब्रह्मपुर मोहल्ला में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर युवक की मौत पटना में उपचार के दौरान देर रात्रि हो गई. जिसके बाद आज सुबह शव जैसे ही छपरा पहुंचा घर परिवार में कोहराम मच गया. जिसके बाद मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त हो गया. मृत युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी अब्दुल शमशाद का 21 वर्षीय पुत्र बाबू राजा बताया गया है. उसकी मौत के बाद ब्रह्मपुर मोहल्ला में आक्रोश है. पटना में मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे जहां भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

बताते चलें कि बीती रात छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई थी. उस दौरान चाकूबाजी में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी अब्दुल शमशाद का 21 वर्षीय पुत्र बाबू राजा तथा हसमत अली का 18 वर्षीय पुत्र हसन अली दोनों जख्मी हो गए थे. जिन्हें आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं सूचना के बाद अस्पताल में काफी संख्या में मोहल्लेवासी पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया. इस घटना की सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक दोनों युवक रेफर जा चुके थे.

इंजीनियरिंग का छात्र था बाबू राजा आया था मौसी के घर

चाकूबाजी में मृत बाबू राजा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल शमशाद का 21 वर्षीय पुत्र था. जोकि भोपाल में इंजीनियरिंग की तैयारी करता था. वह इसी महीने छुट्टी में घर आया था. जिसके बाद वह छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला अपने मौसी के घर आया था. जहां बीती संध्या उसके मौसेरे भाई का और उसके युवकों के साथ विवाद हुआ और उन लोगों ने दोनों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हुई है. वही हसन अली का उपचार चल रहा है.

Add

एएसपी ने कहा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे एएसपी ने परिवार वालों को सांत्वना देने के बाद हलचल न्यूज़ को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. त्वरित कार्रवाई में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *