अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत के बाद मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में दो व्यक्ति की मौत हुई है. सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत वृद्ध की पहचान जिले के मकेर थाना क्षेत्र के मकेर चकिया गांव निवासी बंसी पंडित के पुत्र अंबिका पंडित के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गांव में सड़क से होकर जा रहे थे. तभी किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिया.

Add

जबकि, दूसरी घटना में इसुआपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव निवासी कामाख्या शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शर्मा के रूप में की गई. वहीं चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *