पति के साथ घर लौट रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली

0 minutes, 0 seconds Read

Add

SIWAN DESK –  सिवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपकड़िया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला जीबी नगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसमुद्दीन शाह की पत्नी नसीमा खातून है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नसमुद्दीन शाह और उनकी पत्नी नसीम सिवान से शुक्रवार की संध्या तकरीबन 5:00 बजे अपने गांव मुस्तफाबाद के लिए बाइक से लौट रहे थे. वे लोग पचपकड़िया गांव के समीप पहुंचे थे. कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक नसीमा को गोली मार दी. गोली नसीम को सिर में लग गयी.

पति और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस कर रही है मामले की जांच इधर घटना की सूचना जैसे ही जीबी नगर पुलिस को लगी थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. जहां उन्होंने मामले की जांच की. वही स्थानीय लोगों से गोलीकांड की जानकारी लेने की कोशिश की. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला को गोली लगी है. मामले की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *