घर में अकेली थी महिला ; चोरी के दौरान बदमाशों ने गला दबाकर कर दी हत्या ; दोपहर में पहुंचे घर वाले तो लगा रोना-पीटना

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां चोरी के दौरान बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी दोपहर में परिवार वालों को तब लगी जब घर के सदस्य घर पहुंचे. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है. एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर डॉग स्क्वायड एव एफ एस एल टीम भी जांच कर रही है. घटना देर रात्रि चोरी के दौरान हुई है. मृत महिला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर अहमद राजा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय नूर हसन की 57 वर्षीय पत्नी अख्तरी बेगम बताई जाती है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के क्रम में परिजनों ने बताया कि बीती रात वह घर में अकेली थी और घर में चोरों ने चोरी करने के क्रम मे उसकी गला दबाकर हत्या की है.


डॉग स्क्वायड व एफ एस एल टीम कर रही जांच

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए है.वही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. टीम के द्वारा घंटो जांच करने के बाद भी कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *