तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को रौंदा ; मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव स्थित फोरलेन के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक मजदूर को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत मजदूर की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा मुसेहरी गांव निवासी स्व रामजन्म महतो के 55 वर्षीय पुत्र विद्या महतो के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. जिसके बाद परिवार वाले रोते-पीटते छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस की मदद से शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

 

वहीं प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम देर रात कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुऊ किया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह मजदूरी कर घर परिवार का भरण-पोषण करता था. आज शहर से मजदूरी कर गांव गया था और रात में फोरलेन के समीप सड़क पार घर जा ही रहा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक ट्रक लेकर भाग निकला. जिसके बाद वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *