दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में पथराव ; कैंप में तब्दील हुआ गांव, स्थिति नियंत्रण में

0 minutes, 1 second Read

SIwan DESK –  बिहार के सिवान जिला के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच गंभीर झड़प हो गई. मामला तब शुरू हुआ जब एक युवक द्वारा की गई पोस्ट पर दूसरे पक्ष ने आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव भी किया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 112 डायल की टीम ने आंदर थानाध्यक्ष को सूचित किया. जिसके बाद थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिवान के अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया.

Add

वहीं गांव के तनाव को कम करने के लिए स्थानीय शांति समिति के सदस्यों को भी बुलाया गया है. वरिष्ठ अधिकारी दोनों समुदायों के बीच बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं. झड़प में घायल हुए लोगों को निजी अस्पतालों और सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *