प्रेम विवाह करने पर लड़की वालों ने शादी के बाद चाकू से किया जानलेवा हमला ; फिर चली दनादन गोलियां ; मौके से कई खोखा बरामद

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मासूमगंज मोहल्ला में प्रेम विवाह के बाद जहां लड़की वालों ने प्रेमी पति के उपर चाकू से हमला कर दिया. वहीं घटना के बाद दनादन गोलियां चलने लगी. हालांकि गोली किसी को लगी नहीं. उस दौरान लड़की के घरवालों के द्वारा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूम गंज मोहल्ला निवासी वकील राय के 24 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार राय को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था, जिसे आनन-फानन में घर वालों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया.

Add

वहीं इस घटना के तुरंत बाद मोहल्ले में फायरिंग भी की गई है. जिसकी सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया है. इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार राय का ब्राह्मण टोला निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर 6 माह पहले उसके द्वारा भाग कर उस लड़की के साथ प्रेम विवाह किया गया था. लेकिन, लड़की वाले इस बात को भुला नहीं पाए और छह महीने बाद वापस घर आने के बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया.

जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे छपरा सदर अस्पताल से . वहीं आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीद अशोक को लेकर मोहल्ले में कई राउंड फायरिंग भी की गई है. इस मामले में चाकू बाजी में जख्मी राजेंद्र के भाई राजेश कुमार राय ने बताया कि छह माह पूर्व मोहल्ले के ही कमलेश पांडे के घर की लड़की से उसके भाई का प्रेम विवाह हुआ था. जिसके बाद से ही दोनों परिवार के बीच काफी मतभेद चला आ रहा था.

कोर्ट में भी लड़का पक्ष की तरफ से सन्हा दर्ज कराया गया था. वही लड़की पक्ष के तरफ से लगातार हत्या कराने की बात कह जा रही थी. इसी क्रम में तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुल छह लोग पहुंचकर उसके उपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिए. चाकू घोंपने के बाद सभी फरार हो गए. जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए उनके द्वारा दनादन फायरिंग भी की गई है. मोहल्ला में कई खोखा सड़क पर गिरा हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है. वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *