हत्याकांड के घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण ; सम्बंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रसूलपुर थाना अंतर्गत नवादा गांव में बीती रात्रि हत्या मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष अभियुक्त के घर की छत पर पहुंचे. जहां, उनके द्वारा परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपी ने बताया कि बीती रात्रि नवादा गांव में श्रवन पंडित के घर हो रहे शोर-शराबे को सुनकर जब राहुल कुमार महतो अभियुक्त पक्ष के घर की छत पर गये तो देखा की अभियुक्तों द्वारा उनके भाई प्रिंस कुमार को चाकू एवं डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया है. पुलिस टीम द्वारा जख्मी को उचित इलाज हेतु एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया गया.

इस सम्बन्ध में राहुल कुमार के फर्द बयान के आधार पर रसूलपुर थाना कांड संख्या-15/25 बी० एन०एस० दर्ज किया गया है. वहीं इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एकमा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष, एफएसएल टीम और श्वान दस्ता द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. इसी क्रम में उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय नवादा गांव निवासी प्रदीप कुमार पंडित एवं गोविन्दा पंडित शामिल हैं. जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है. टीम में रसूलपुर थाना पु०अ०नि० प्रभात कुमार, पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *