यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को एसपी व यातायात डीएसपी ने थामाया गुलाब का फूल ; कहा फिर भी नहीं समझे तो फूल की जगह मिलेगा शूल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष एवं यातायात डीएसपी सह हेडक्वार्टर डीएसपी बसंती टुड्डू के द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरुकता अभियान के दौरान शहर के नगर थाना चौक पर एसपी व डीएसपी के द्वारा बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया गया. यह देखकर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले उन वाहन चालकों ने जहां शर्मिंदगी महसूस की. वहीं सड़क से गुजरने वाले लोग इस नजारे को देख मुस्कुराते रहे.

Add

अभियान के दौरान प्रशासन के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया. उक्त अवसर पर एसपी ने कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” स्लोगन के साथ उनके द्वारा आज सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल देकर उनसे हेलमेट पहन कर बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

बावजूद इसके अगर ये वाहन चालक नहीं सुधरते हैं तो उन्हें गुलाब के फूल के बाद अब पेनाल्टी का शूल भी चुभोया जाएगा. सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के उपरांत विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रति महीने लाखों रुपए का जुर्माना राशि वाहन चालकों से वसूल की जा रही है. वहीं सड़क पर यात्र-तत्र वाहन खड़ी करने वाले बाइक चालकों की बाइक भी टोचन कर जब्त की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *