200 लीटर स्प्रिट के साथ दो शराब माफिया गिरफ्तार ; एक माफिया की मुजफ्फरपुर से हुई गिरफ्तारी

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थाना कांड सं0 429/24 के प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर बैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत ग्राम बहरामपुर दियर से गन्ना के खेत में छुपाकर रखा करीब 200 लीटर स्ट्रीट बरामद एवं विकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिस संबंध में बैकुण्ठपुर थाना कांड सं0-35/25 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० दर्ज किया गया है.

Add

इस संबंध में अभियुक्त गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बनौरा गांव निवासी गुड्डू कुमार राय एवं बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बहरामपुर गांव निवासी विकाश कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 200 लीटर स्प्रिट को बरामद किया गया है. गिरफ्तार शराब माफिया गुड्डू के खिलाफ जिले में करीब दर्जनभर कांड दर्ज है. बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी के बाद उत्पाद विभाग के साथ थाना पुलिस भी शराब कारोबारियों के पीछे लगी हुई है और लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. जिसके कारण शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *