शहर में व्यवसायी को दुकान से खींचकर रॉड से मार कर किया जख्मी ; नामजद प्राथमिकी में गल्ला से रुपया छीनने का भी लगा आरोप

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नगर पालिका चौक के समीप स्थित एक दुकान से खींचकर व्यवसायी को रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. उस दौरान स्थानीय दुकानदारों के द्वारा बीच-बचाव किया गया. जिसके बाद जख्मी व्यवसायी को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जख्मी व्यवसायी छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत तेलपा निवासी प्रोफेसर ललन प्रसाद यादव के पुत्र अजीत कुमार यादव बताये गये हैं, जो कि नगर पालिका चौक के समीप महावीर ऑटोमोबाइल नाम से अपनी दुकान चलाते हैं. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने बताया कि उनके दुकान के सामने स्थित सीके ड्रग एजेंसी संचालक राकेश सहाय के द्वारा उनके ऊपर कई दिनों से छींटाकसी की जा रही थी,

जिसको लेकर आज उनके द्वारा जब विरोध किया गया तो वह तैश में आते हुए उन्हें दुकान से खींचकर रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया. जिसके कारण उनका सिर फट गया और चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के दुकानदारों के द्वारा बीच-बचाव किया गया. जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान इस मामले में पीड़ित दुकानदार के द्वारा नगर पालिका चौक स्थित सीके ड्रग एजेंसी संचालक राकेश सहाय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दुकान के गल्ला से रुपया भी छीनने का आरोप लगाया है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *