भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ किया संवाद ; वरुण प्रकाश-राखी गुप्ता ने किया भव्य स्वागत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा व्यापारियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन शिवमहल में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस समाज में मैंने जन्म लिया और जो मेरा व्यवसाय रहा है आज उस समाज के बीच आया हूं, इस बात की ख़ुशी है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हूं कि इस समाज से मुझे बिहार का कमान सौपा है. आपका प्यार और स्नेह ने मुझे यहां तक पहुंचाया है.

Add

सबका साथ सबका विकास के प्रयास को लेकर पार्टी चल रही है. जब देश का विचारधारा बची रहेगी तभी किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है. उन्होंने कहा कि फिर एक बार छपरा आऊंगा क्योंकि यहां के लोगों से अलग लगाव है. मैं कहीं भी रहूं व्यपारियों की समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी. मेरा प्रयास रहता है व्यपारियों को किसी प्रकार का परेशानी ना हो. वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, ब्रजमोहन सिंह, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वरुण प्रकाश, वैश्य समाज अधक्ष सूपन बिहारी, सर्राफा संघ अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, पारस कुमार, लड्डू, स्वर्णकार संघ सचिव संगीत स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार, हेमंत राज, हेमंत राज, पप्पू सोनी, लक्ष्मन प्रसाद, संजय मिश्रा, रविशंकर गुप्ता, चंदन सिंह, रमेश प्रसाद आदि मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *