मुठभेड़ में पुलिस व अपराधियों के बीच चली कई राउंड गोलियां ; कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गोली मार दबोचा

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच कई राउंड मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अभिषेक यादव को गोली लगी है. यह घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास हुई है. घायल कुख्यात अपराधी को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा पंचायत के पूर्व मुखिया व शिक्षक अरविंद यादव की बीते 10 जनवरी को घर से स्कूल जाते समय हत्या कर दी गयी थी.आज पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के मुख्य शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए वृंदावन गांव में पहुंचा है.

 

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन शूटर ने अपनी पिस्टल से पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी.पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें कुख्यात अपराधी और शूटर अभिषेक यादव को पैर में गोली लगी और वह भाग नहीं सका. जिसके बाद पुलिस उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दी है. एसपी अवधेश दीक्षित ने सदर अस्पताल में पहुंचकर घायल अपराधी से पूछताछ की है. गोपालगंज पुलिस पूर्व मुखिया हत्याकांड में जल्द बड़ा खुलासा करने की बात कहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

 

एसपी ने कहा कि मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ अपराधी अभिषेक यादव पर कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज है और उसने रेकी करने के बाद पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस नहीं अपराधी के पास से एक पिस्तौल और गोली भी बरामद किया है.गोपालगंज में हुई इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने इस कार्रवाई से साफ तौर पर अपराधियों को मैसेज दिया है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. बता दें कि इसके पहले भी चौकीदार झमेंद्र राय हत्याकांड में गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ अपराधियों ने मुठभेड़ किया था, जिसमें जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल हुए थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *