राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी ; रेफर मरीजों की बढी परेशानी

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के के आह्वान पर 102 एंबुलेंस कर्मी व ईंएनटी कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आरंभ कर दिया और सभी एंबुलेंस को अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में खड़ी कर दिया. जिसके बाद छपरा सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गये. उस दौरान प्रखंड समेत जिला के सभी 102 एंबुलेंस चालक व ईएनटी कर्मी सेवा को बंद करते हुए अस्पताल में जमकर नारेबाजी की. इस संदर्भ में एंबुलेंस संघ के प्रदेश संयोजक मोब्बसीर हुसैन ने अपनी मांगो के संदर्भ मे बताया कि नये वेतन का भुगतान श्रम अधिनियम के तहत श्रमिकों को मिलना चाहिए. सभी कर्मियों को 60 वर्ष तक के उम्र सीमा तक समायोजन किया जाना चाहिए.

एंबुलेंस कर्मियो चालक व तथा टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र के आधार पर आई कार्ड निर्गत करना चाहिए. सभी कर्मियों को वेतन के साथ-साथ समय सीमा तथा सैलरी स्लिप भी देना चाहिए. सभी एंबुलेंस का एमवीआई के द्वारा एवरेज मानक सुनिश्चित किया जाना चाहिए. वहीं उन्होंने बताया कि दशहरा के समय भी आंदोलन जारी था लेकिन डीएम व सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद 2 महीने का वेतन प्राप्त हुआ था तब सेवा बहाल की जा सकी थी. जिसके बाद पुन एक बार फिर वेतन को बंद कर दिया है. धरना पर बैठने वालों में 102 एंबुलेंस चालक विजय कुमार, लाल बाबू, लालू राय, पप्पू राय, अवनीश कुमार, राजू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

102 सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

जिले में 102 सेवा बंद होने के बाद मरीजों की परेशानी बढ़ गई है ऐसी अवस्था में कोई ऐसी गंभीर मरीजों को 102 के बजाए निजी एंबुलेंस से पटना भेजा गया. वहीं निजी एंबुलेंस चालकों के द्वारा किराया को भी बढ़ा दिया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *