गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने व घुमाने के शौक ने बना दिया ड्रग्स सप्लायर पर चुकानी पड़ी जान देकर कीमत ; दो गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PURNIA DESK –  बिहार के पूर्णिया जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें 17 वर्षीय राहुल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि राहुल एक साधारण लड़का था. अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छाओं और अपने शौक को पूरा करने के लिए अवैध धंधे में शामिल हो गया था. 2023 से ही वह स्मैक के कारोबार में सक्रिय था और इसने उसे अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ एक गंभीर विवाद में डाल दिया. यह विवाद 2.20 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर था,

Add

जो अंततः 6 जनवरी को राहुल की मौत का कारण बना. वैसे हत्याकांड की पूरी साजिश 31 दिसंबर को रची गई थी. जिसके बाद 6 जनवरी को राहुल के तीन दोस्तों ने उसे शराब पार्टी के बहाने बुलाया. पूरी रात शराब पिलाने के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया, शराब की बोतल से सिर फोड़ दिया गया और गला घोंटकर उसे मार डाला गया. जिसके बाद शव को नदी के पास फेंक दिया गया था. 7 जनवरी को उसकी लाश मिली तो पुलिस जांच में जुटी हुई है.

स्मैक कारोबार में हुई हत्या

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि राहुल की मुलाकात उसके दोस्त हरिकांत गुप्ता से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी. हरिकांत ने राहुल को अवैध स्मैक का कारोबार दिखाया और उसे इसमें शामिल कर लिया. हालांकि, जब राहुल ने अपने पार्टनर से 2.20 लाख रुपए का स्मैक लिया और बाद में उसे डुप्लीकेट कहकर पैसे देने से मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया और यह विवाद हत्याकांड में बदल गया. इस मामले में राहुल के चाचा ने बताया कि उसे एक पार्टी के बहाने बुलाया गया था, जहां पहले शराब पिलाई गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली. पुलिस ने 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बताया कि राहुल के शरीर पर मारपीट के निशान थे और गले में उसी दोस्त की शर्ट लिपटी हुई थी, जो हत्या में शामिल था. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. मामले की तफ्तीश जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *