सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ नगर निगम ने छेड़ा अभियान ; अनेक दुकानदारों को किया गया फाईन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा नगर निगम के द्वारा आज सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ शहर के साहेबगंज, मौना चौक से लेकर गांधी चौक तक विशेष अभियान चलाया. उस दौरान सभी दुकानों के द्वारा प्रयोग किया जा रहे हैं पॉलिथीन की जांच की गई. सारण जिला अधिकारी अमन समीर के आदेशानुसार स्वच्छता पदाधिकारी संजीव मिश्रा के नेतृत्व मे सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने एवं बेचने वालो के ऊपर साहेबगंज चौक से मौना चौक एवं गांधी चौक तक जांच अभियान चलाया गया.

Add

उस दौरान 20 दुकानदारों के ऊपर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने को लेकर कार्रवाई की गई. उस दौरान जहां उन दुकानों से 40 किलोग्राम प्लास्टिक का पॉलिथीन जब्त किया गया, वहीं उनसे ₹10 हजार का जुर्माना भी वसूल किया गया है. इस घटना के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया. धावा दल मे स्वच्छता पदाधिकारी सुमित कुमार, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, अभिनव कुमार, अरविन्द कुमार,नितेश चौहान इत्यादि उपलब्ध थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *