गोलीकांड का सफल उद्भेदन कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़खा बाजार के समीप बीते दिन एक व्यक्ति को गोली मारे जाने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने उस कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि बीते 27 दिसंबर को गड़खा थाना को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रसूलपुर (मिठेपुर) में दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा स्थानीय निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है, जिन्हें बेहतर इलाज हेतु परिजनों के द्वारा पीएमसीएच पटना ले जाया गया है. जख्मी अमित कुमार सिंह के फर्दबयान के आधार पर गड़खा थाना कांड संख्या 807/24 दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय स्रोतों के आधार पर इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी पूर्वी चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माधव गोविन्द गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में सुबोध कुमार सिंह द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी तथा बताया गया कि प्रेम प्रसंग में इनके द्वारा अपने सहयोगी धीरज कुमार, कुंदन कुमार एवं अन्य को 1.5 लाख रूपये की सुपारी देकर अमित कुमार सिंह की हत्या करवाने हेतु भेजा था. उस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

 

छापामारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा एवं दो पिलेट बरामद किया गया. छापामारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राजकिशोर सिंह, गड़खा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार, पु०अ०नि० अमान अशरफ, पु०अ०नि० राजीव कुमार, पु०अ०नि० अजित कुमार, पु०अ०नि० सुजीत कुमार जिला आसूचना इकाई, प्र०पु०अ०नि० विकाश कुमार, सि०/275 विकाश कुमार तकनिकी शाखा शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *