रिटायर्ड BCCL कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली

0 minutes, 1 second Read

Add

SIWAN DESK –   बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. जब जहां चाहे हत्या, लूट, डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के के सिवान जिले से सामने आया है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े BCCL के रिटार्यड कर्मचारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मचारी का नाम शंभू सिंह बताया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला सिवान जिला के असाओ थाना क्षेत्र के कीहोली गांव का है. जहां रिटायर्ड बीसीसीएल के कर्मचारी अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक सैलून में दाढ़ी बनाकर अपनी स्कूटी के पास घर आने के लिए खड़े थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गनीमत यह रही कि गोली उन्हें सीधे नहीं लगी और गोली दीवार से टकराकर उनके जांघ में लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में आस-पास के लोगों के द्वारा उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां पीएचसी से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. सदर अस्पताल में फिलहाल जख्मी का इलाज चल रहा है. वहीं इस मामले को लेकर जख्मी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है.

परिजनों ने मीडिया से बनाई दूरी

गोलीबारी की सूचना पर असाओ थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सिवान सदर अस्पताल आकर पुलिस ने जख्मी का फर्द बयान लिया. इस घटना के बाद परिजन काफी डरे सहमे हैं. वहीं परिजन मीडिया से बात करने से बचते नजर आए. रिटायर्ड बीसीसीएल के कर्मचारी दाढ़ी बनवाकर अपनी स्कूटी के पास खड़े थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली दीवार से होकर उनके जांघ में लगी है. आवेदन के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *