बीएमपी जवान का शव बरामद ; परिवार वालों ने कहा पूर्व के विवाद में की गई है हत्या, जांच के लिए पहुंचे डीएसपी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां किशनगंज जिला के बहादुर गंज में पोस्टेड बीएमपी के जवान का शव जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत गोदना रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद की गई है. मृतक की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत मुबारकपुर ईनइ गांव निवासी सुरेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई है. जो कि किशनगंज जिला के बहादुर गंज पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर के अंगरक्षक के पद पर कार्यरत थे और बीते दिन छुट्टी में घर आए हुए थे. घटना के संबंध में मृत जवान के भाई संदीप कुमार ने बताया कि वह बीते दिन सुबह घर से बहन के पास बैरिया, बलिया जाने के लिए निकले थे.

Add

संध्या तक उनसे फोन पर बातचीत हुई थी लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. जिसके बाद वह लोग उसकी खोजबीन में लगे थे. आज सुबह उन्हें सूचना मिली है कि गोदना रेलवे स्टेशन के समीप उनके भाई का लहुलुहान शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद वे लोग वहां पहुंचे और भाई को मृत पाकर रोना-पीटना लग गया. मृतक के भाई ने बताया कि उनका अपने पड़ोसियों से भी बात चल रहा है और पहले भी उनके बीच मारपीट हुई है. उसी विवाद को लेकर उसके भाई की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है. उसके सिर और सीने में भी तेज धारदार हथियार के जख्म के निशान बने हुए हैं.

क्या कहते हैं सदर डीएसपी

इस घटना की सूचना शीघ्र ही जिले में आग की तरफ फैल गई. बिहार पुलिस के जवान का शव मिलने के बाद रिविलगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना सारण एसपी डॉ कुमार आशीष को भी दी गई. वहीं सूचना के बाद सदर डीएसपी-वन राज किशोर सिंह भी पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां मृतक के भाई का उनके द्वारा बयान रिकॉर्ड किया गया. इस मामले में डीएसपी ने बताया कि प्रदीप कुमार बिहार पुलिस का जवान था और उसका शव गोदना रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया गया है. परिवार वालों का आरोप है कि हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है. स्थिति जो भी हो, मामले की जांच कराई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वस्तु स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *