260 लीटर देसी शराब के साथ टेम्पो जब्त ; चालक समेत दो गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने दाउदपुर थाना क्षेत्र से शराब के साथ एक टेम्पो को जब्त कर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक टेम्पो से देशी शराब की खेप लायी जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दाउदपुर थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया.

वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त टेम्पो को 260 ली0 देशी शराब के साथ जड्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में दाउदपुर थाना कांड सं0-282/24 दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साढ़ा ढाला मोहल्ला निवासी राहुल कुमार चौधरी एवं करीमचक मोहल्ला निवासी मो0 सनउल बताये गये हैं. छापामारी टीम में दाउदपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० नवलेश कुमार,, प्र०पु०अ०नि० अभिनन्दन कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *