पलंग पर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला महिला का शव ; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कहा पहले से महिला थाने में दर्ज है केस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में एक महिला की फंदा लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी विनय भारती की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है. उसका शव उसके घर के कमरे में पलंग पर पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ पाया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव निवासी उसके मायके वाले रोते-पीटते उसके ससुराल पहुंचे और सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.


छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के भाई बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव निवासी मिंटू कुमार गिरि ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व गड़खा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी विनय कुमार से धूमधाम से शादी की गई थी. शादी के बाद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे. जिसको लेकर महिला थाने में उन लोगों के द्वारा एक केस भी दर्ज कराया गया था और सुलह के बाद उसे फिर ससुराल भेजा गया था. जहां ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *