शहर में थार गाड़ी से देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजहरूल चौक के समीप एक काले रंग की महिन्द्रा थार से देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जो कि अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए बताये स्थान पर छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में 01 देशी पिस्टल, 02 मैग्जीन, 05 जिन्दा कारतुस, 02 चाकू एवं 01 चार पहिया वाहन जप्त कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-726/24 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

 

इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव निवासी मनीष कुमार राय एवं श्याम कुमार सिंह शामिल हैं. जिनके पास से देसी पिस्टल-01, जिंदा कारतुस 05, मैग्जीन 02, चाकू 01 बरामद कर महिन्द्रा थार गाड़ी जब्त किया गया है. छापामारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष पु०नि० संजीव कुमार, पु०अ०नि० यशवंत कु० सिंह, स०अ०नि० सुमन कुमार, स०अ०नि० अजीत कुमार, स०अ०नि० मौ० चुन्नुद्दीन एवं सि0/1199 सुबोध कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *