वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाईक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जलालपुर थाना गश्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. उसी क्रम में जलालपुर थाना द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के क्रम में गश्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी. उसी क्रम में 01 मोटरसाईकिल सवार 01 व्यक्ति से गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछ-ताछ किया गया.

पूछ-ताछ के दौरान मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया एवं इस संबंध में कोई संतोषजनक जबाव भी नही दिया गया. तब जांच एवं प्राप्त आसूचना से ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है. इस संदर्भ में जलालपुर थाना कांड सं0-279/24 दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त जलालपुर थाना क्षेत्र के रूसी गमहरिया गांव निवासी धुमन कुमार गिरी बताया गया है. जिससे चोरी की बाइक के संबंध में पूछताछ की जा रही है. टीम में जलालपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार, पु०अ०नि० राधा मोहन सिंह एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *