असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल का गेट तोड़ने पर दो पक्षों के बीच विवाद ; जिला प्रशासन की पहल पर स्थिति सामान्य

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक स्थल का गेट तोड़ने पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. हालांकि तनाव की स्थिति बनती, तबतक सूचना मिलने पर शीघ्र ही मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह, डीएसपी अमरनाथ, सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे. वहीं गांव में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर मामले में समाधान कराया गया. प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त गेट का मरम्मत भी कराया गया.

वहीं सारण डीआईजी नीलेश कुमार, डीएम अमन समीर, एसपी कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में जांच पड़ताल की तथा उपस्थित लोगों को उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. मौके पर डीआईजी श्री कुमार ने कहा कि गांवों की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर हैं. जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अवांछनीय तत्वों की सूचना उन्हें दें. पुलिस उनपर कड़ी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने सारण एसपी को निर्देशित किया कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना में संलिप्त अवांछनीय तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें. वहीं मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *