छपरा-सिवान रेलखंड स्थित एकमा रेलवे स्टेशन से एक युवक का शव बरामद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-सिवान रेलखंड स्थित एकमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से एक युवक का शव बराबर किया गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है. सूचना के बाद एकमा थाना पुलिस एवं जीआरपी व आरपीएफ वहां पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की. जिसके बाद मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई. उसके सीने पर गोल जख्म का निशान पाया गया है. अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है कि यह हत्या है या दुर्घटना. इस मामले में थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही करणों की जानकारी हो सकेगी कि उसकी हत्या की गई है या दुर्घटना में मौत हुई है.

Add

मृत युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी रत्नेश्वर सिंह उर्फ तूफानी सिंह का पुत्र रजीत सिंह बताया जाता है. जानकारी मिलने के बाद जीआरपी प्रभारी शाहिद अनवर हुसैन व आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. वहीं पुलिस ने मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड प्राप्त कर परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस संदर्भ में पोस्मार्टम के क्रम मे परिजनों ने बताया कि मृतक हैदराबाद में रहकर वेल्डिंग का काम करता है और 23 नवंबर को बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आया था.

वहीं बीते दिनों वह घर से अकेले ही गया था शाम के पांच बजे तक परिजनों से उसकी बात भी हुई थी. लेकिन उसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था. काफी खोजबीन करने के बाद देर रात जब इसकी सूचना मिली तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. हालांकि इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि मृतक का किसी भी तरह का किसी के साथ कोई भी बात नहीं था. परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या की गई है. वहीं पुलिस मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल सबकी निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. जिसके बाद खुलासा होगा कि उसकी हत्या हुई है या दुर्घटना में मौत है. हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *