उपचार के दौरान किशोर की मौत मामले मे दवा दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज ; हो-हंगामा के बीच दवा दुकानदार की हुई थी जमकर पिटाई

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज बाजार स्थित बोलबम मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो जाने के मामले मे पीड़ित परिवार द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध मे मृत किशोर के बड़े भाई मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी ननफर निवासी विक्की कुमार ने डोरीगंज थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे उसके द्वारा बताया गया है कि वह अपने भाई सुजय कुमार के साथ अपनी बहन के घर डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही आए हुए था. जहां उसके भाई सुजय कुमार को अचानक बुखार एवं कान दर्द करने लगा. जिसके बाद वह अपने जीजा सिट्टु कुमार के साथ सुजय को लेकर डोरीगंज बोलबम मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो दवा दुकान छोटेलाल चौरसिया बोले की दवा से नही होगा सुई देना पड़ेगा और उसको सुई दे दिए. सुई देने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. तब उन लोगों ने पूछा कि आपने कैसा सुई दिया की मेरे भाई की मौत हो गयी.

Add

जिसके बाद दुकानदार छोटेलाल चौरसिया एवं उनकी पत्नी किरण देवी बकझक करने  लगे और  दुकान का शटर बन्द कर दिए. जिसके बाद हमलोगो ने थाने को सूचना दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ शव को लेकर थाना पर आए.प्राथमिकी मे छोटेलाल चौरसिया एवं उनकी पत्नी किरण देवी को अभियुक्त बनाने की मांग की गयी है. स्थानीय लोगों की माने तो बोलबम मेडिकल हाल मे ऐसे अनगिनत मामले आए होंगे, जिसको दवा दुकानदार अपने रसुख के बल पर मैनेज कर लेता था. अभी एक साल पहले का ही मामला था, जिसमे चिरांद के एक युवक की मौत गलत दवा देने से मौत हो गई थी. जिसपर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन वह भी मामला पैसे के बल पर मैनेज हो गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *