गाड़ी हटाने के विवाद में पिता-पुत्र को चाकू घोंप किया गंभीर ; दोनों पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अफौर गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों को चाकू घोप जख्मी कर दिया गया. जख्मी दोनों व्यक्ति नगरा थाना क्षेत्र के अफ़ौर गांव निवासी सुभाष प्रसाद तथा समीर राज बताए जाते हैं. दोनों पिता-पुत्र है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में पुत्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सिवान ससुराल से गांव लेकर आया था. जिसके बाद गाड़ी खड़ी कर समान उतार रहा था. उसी बीच गांव के ही बचई साह के दोनों पुत्र सुशील कुमार तथा श्याम नारायण साह खड़ी गाड़ी के पास आकर गाड़ी हटाने के लिए कहने लगे.

जिसके बाद हम लोगों ने कहा कि थोड़ी देर में सामान को निकाल कर गाड़ी हटा ले रहे हैं. इतनी देर में उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कमर से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ सीने तथा पेट में मार फरार हो गए. वहीं, परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. वही परिजनो ने बताया कि सुशील कुमार आदतन अपराधी है और उसे पर खैरा थाना समेत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है और तब से गांव के कई लोगों के साथ उसका विवाद हो चुका है.

घटना की सूचना मिलने पर गांव के मुखिया मिथिलेश राय भी सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से हाल-चाल जाना. वही समाचार प्रेषक तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *