अनियंत्रित ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग एनएच-722 स्थित कट्सा चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक से जा रहे दो भाइयों को रौंद दिया, जिसके कारण दोनों की मौत मौके पर हो गई. मृत दोनों युवक आपस में चचेरे भाई है. जिनकी पहचान सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत पंचलख मुड़कटवा गांव निवासी स्वर्गीय शिवधर राय के 26 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार राय एवं स्वर्गीय मलिक राय के 35 वर्षीय पुत्र राजू राय के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि दोनों अपने छोटे भाई लाने के लिए कट्सा बाजार जा रहे थे. उसी बीच कट्सा चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वाले रोते-पीटते घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए आज सुबह छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वही एक साथ दो भाइयों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वही दुर्घटना के बाद चालक को पकड़ लिया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *