नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ कर रेल पुलिस ने नशीली दवा व यात्रियों के समान के साथ गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन एवं आसपास के स्टेशनों पर नशा खुरानी गिरोह काफी सक्रिय हो गया था और आए दिन नशा खिलाकर यात्रियों का सामान लूटा जा रहा था. इसी क्रम में आज छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा नशाखुदानी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों में मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड 10 निवासी ध्रुव प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार तथा दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी बालेश्वर ठाकुर का पुत्र विनय शंकर ठाकुर बताये गये है.

Add

इस संदर्भ में छपरा कचहरी जीआरपी प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह गैंग पूरी तरह से कचहरी व आसपास के स्टेशनों पर सक्रिय था. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि छपरा कचहरी थावे पैसेंजर ट्रेन में एक बार फिर शिकार की तलाश में गिरोह के सदस्य सक्रिय है. जिसके बाद जीआरपी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रेन में छापेमारी कर गिरोह के सोनू कुमार को गिरफ्तार किया. जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ के क्रम में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्य को हाजीपुर के जरूआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

विदित हो कि थावे छपरा कचहरी पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री को नशा खिलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. यह गिरोह किसी यात्री को नशा खिलाकर लूटने के लिए तैयार थे. उनके पास से नशीली दवा एटीभान एवं यात्रियों का लूटा गया सामान व मोबाइल भी बरामद किया गया है. उनके द्वारा कोल्ड ड्रिंक की बोतल में एटीभान की दवा मिलाकर रखा गया था. जिसे यात्री को पिलाकर बेहोश होने के बाद उसका सामान लूट कर चंपत हो जाते. गिरफ्तारी टीम में बालमुकुंद शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, वीरेंद्र कुमार बैठा, शशिकांत पाठक, सुजीत प्रसाद एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *