प्रेम प्रसंग में सिवान के छात्र की गोपालगंज में हत्या ; पोखर से शव बरामद

0 minutes, 1 second Read

Add

SIWAN / GOPALGANJ DESK – सिवान के एक छात्र का शव गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना अंतर्गत जिगना कमला प्रसाद टोला स्थित तालाब से शव बरामद किया गया है. उसके गर्दन पर चाकू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है.मृतक की पहचान सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचौवरा गांव निवासी छोटेलाल पडित के 16 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.बताते चलें कि रजनीश कुमार पढ़ाई को लेकर गोपालगंज जिला अंतर्गत जिगना गांव स्थित अपने मामा अरविंद कुमार प्रसाद के यहां रहता था. वह दसवीं का छात्र था. रविवार की रात को अचानक लापता हो गया था.

 

परिजनों के काफी खोजने के बाद मीरगंज पुलिस को इसकी सूचना देते हुए अपहरण की आशंका जताई. परिजन उसकी अभी खोजबीन ही कर रहे थे कि मंगलवार तालाब से उसका शव बरामद किया गया. उसके गले पर हथियार से चोट का निशान था. जिसे देखकर परिजन व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. इस संदर्भ में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि परिजन ने रजनीश कुमार के गायब होने का आवेदन दिया था. जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि तालाब से 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है. पुलिस ने जब शव को तालाब से बाहर निकाला तो उसकी पहचान रजनीश के रूप में हुई. वही कयास लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या गले पर चाकू मार कर किए जाने के बाद तालाब में शव को फेंका गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *