दादी का दाह-संस्कार कर लौट रहे पोते की पिकअप वैन पलटने से मौत ; दर्जनभर गंभीर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  दादी का दाह-संस्कार कर लौट रहे पोते की मौत पिकअप वैन के पलटने से हो गई. वहीं इस दुर्घटना में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल है. जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार तीनमहुआ के समीप की है. जहां दाह-संस्कार कर लौट रहे अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से हादसा हुआ है. मृतक की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी राजेश राय के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है. वही इस दुर्घटना में सचिन कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, अंकित कुमार, सूरज कुमार, राजन कुमार, रितेश कुमार नितेश कुमार शामिल है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि मृतक के दादी का दाह संस्कार कर हम लोग पिकअप से घर जा रहे थे. उसी दौरान पुल के समीप पिकअप वैन पलट गई.

वहीं घटना होने के बाद चालक पिकअप से निकालकर फरार हो गया. तब मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया. वही सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल में जुट गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हुआ है. वही संदर्भ में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. चालक पूरी तरह से नशे में. वहीं जांच के क्रम में उक्त पिकअप साधपुर गांव का ही बताया जाता है. देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *