भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच कारोबारि को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक में बताया कि सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जनताबाजार थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम सेन्दुआर स्थित अपने घर पर अपने साथियों के साथ शराब भंडारण कर बेचने का कार्य किया जा रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सेन्दुआर पहुंच कर धर्मेन्द्र सिंह के घर छापामारी प्रारंभ किया गया तो छापामारी के क्रम में 207.36 ली० शराब जब्त कर 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में जनताबाजार थाना कांड सं0-245/24 दर्ज किया गया. वहीं इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारियों में जनताबाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव निवासी उमेन्द्र कुमार, सिवान जिला के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतापुर गांव निवासी किशान कुमार यादव एवं देवरिया जिला के वनकटा थाना क्षेत्र के किशोरी छापर गांव निवासी विशाल प्रताप सिंह, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला निवासी राजु भास्कर व मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के माहवा बाजार निवासी अमरजीत कुमार यादव शामिल हैं. जिनके पास से नकद 15810 रुपए के साथ विदेशी शराब-207.36 लीटर एवं छह मोबाइल जब्त किया गया है. छापामारी टीम में पु०अ०नि० टुनटुन कुमार थानाध्यक्ष जनताबाजार थाना, पु०अ०नि० अरविंद कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *