आरा-छपरा पुल पर गैस टैंक्कर से लिकेज के बाद मच गई सनसनी ; टल गया बड़ा हादसा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –    सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर रात्रि में उस समय सनसनी फैल गई जब पाया गया कि गैस टैंकर से गैस लीक कर रहा है. सूचना के बाद डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से बच गई‌. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वाराणसी से आरा जा रही गैस से भरी टैंकर आरा-छपरा पुल के दक्षिण साइट पहुंची कि टैंकर से गैस का रिसाव  होने लगा.उस समय पुल पर वाहनो की लाइन लंबी थी इसलिए गैस की महक से पुल पर हलचल होने लगी. इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष  को भी दी.

सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन के साथ पहुंच तुरंत सेफ्टी आफिसर को फोन पर सूचना दी. वहीं मामले गंभीरता देख सेफ्टी ऑफिसर ने घटनास्थल पर पहुंच लिकेज को बंद  कर बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. इस कार्य मे एएसआई अमित कुमार तथा अग्निशमन कर्मी भी मौजूद थे. इस संबंध मे थानाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी से गैस से भरी बड़ी टैंकर आरा के गिरा प्लांट मे जा रही थी. अचानक ब्रिज पर गैस लिकेज होने लगी थी. सूचना पर सेफ्टी ऑफिसर द्वारा लिकेज बंद किया गया. जिसके बाद पुल पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने राहत की सांस ली.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *