आपसी विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़हरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत युवक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बढ़हरा गांव निवासी बृजेश कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Add

वही इस हत्या के कारणों के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. वैसे ग्रामीणों की माने तो हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. वही इस घटना के बाद परिवार वाले सकते में है और पुलिस जांच कर रही है. अभी तक की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. बता दें कि गोपालगंज में भी अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं. अपराधी आये दिन आपराधिक वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *