बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार लूट लिया करीब ₹2 लाख

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत एकमा-परसा रोड में बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को पीछा करने के बाद गोली मारकर करीब 2 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. घटना उस समय हुई अब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी एकमा-परसा मुख्य पथ स्थित पेट्रोल पंप के समीप चार पहिया वाहन सवार अपराधियों ने उनके उपर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया है. जख्मी व्यवसायी एकमा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी श्याम प्रकाश रस्तोगी बताये गये है.

इस घटना के संबंध में उनके घर वालों ने बताया कि वह वसूली को लेकर एकमा बाजार गए थे. जहां से वासिल करवा बाइक से घर लौटे तभी एकमा-परसा मुख्य पथ स्थित पेट्रोल पंप के समीप चार पहिया वाहन सवार अपराधियों ने उनके उपर फायरिंग करनी शुरू कर दी. उस दौरान एक गोली उनके बांह में लग गई. तब तक अपराधी समीप पहुंचकर उनसे करीब 2 लाख रुपए लूट लिए और लूट कर फरार हो गए. जिसके बाद जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची एकमा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं इस घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश भी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *