एक ट्रक विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार ; अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में जिले के कोपा थानान्तर्गत पियानो पोखरा के समीर से एक ट्रक विदेशी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब / मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कोपा थाना को मद्य निषेध इकाई, पटना से सूचना प्राप्त हुई कि 01 गाड़ी सिवान के तरफ से कोपा के तरफ आ रही है, जिसमें अंग्रेजी शराब लदा है.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर पियानो पोखरा के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त वाहन ट्रक को 1276.44 ली० अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया गया. साथ ही एक कारोबारी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत नगरा थाना के लक्ष्मणपुर गांव निवासी तूफ़ानी यादव के पुत्र बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में कोपा थाना कांड सं0-195/24 दर्ज कर इस कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में कोपा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० पिंटू कुमार, पु०अ०नि० मुजफ्फर इमाम कोपा थाना एवं कोपा थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *