दबंग गर्ल ने सरेआम बीच सड़क पर लहराया चाकू ; दांत काट एक दुकानदार को किया घायल

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESKछपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में एक दबंग गर्ल के द्वारा सरेआम बीच सड़क पर चाकू लहराया गया और लोग तमाशबीन बने रहे. वहीं उसके द्वारा एक दुकानदार को दांत काटकर घायल भी किया गया है. घायल दुकानदार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा मंदिर मोहल्ला निवासी अनुरंजन कुमार उर्फ बंटी बताया गया है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल बंटी ने बताया कि उनके पड़ोस का एक व्यक्ति नशे का आदी था. बीते महीने उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद उसकी बेटी अनीता उन लोगों को दोषी समझने लगी है और बात-बात में चाकू फसुली लेकर घर और दुकान के बाहर गाली-गलौज कर रही है. इस बीच उसके द्वारा बीते दिन गुदरी बाजार स्थित उसके दुकान के बाहर आकर चाकू लहराते हुए हंगामा किया था. जिसका वीडियो भी उन लोगों के द्वारा बनाया गया. वहां से जाने के बाद वह उनके घर पर हंगामा करने लगी. जिसके बाद दोनों के द्वारा 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई.

लेकिन उस लड़की की एक्टिविटी देखकर पुलिस भी समझी कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. लेकिन वह ठीक है. पुलिस बुलाए जाने से नाराज होकर आज उसने उनका हाथ दांत से पकड़ कर काट लिया. जिसके बाद फसुली लेकर हमला करने की बात कही. जिसके बाद वह सदर अस्पताल में इलाज कराया. वही उस दबंग गर्ल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *