वाराणसी अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस-छपरा रेलखण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर छठ पर्व पर सतर्कता को ले दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – त्यौहार स्पेशल गाड़ियों के निर्बाध संचलन एवं छठ पूजा के दौरान सतर्कता बरतने हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) वाराणसी राजेश कुमार सिंह ने आज बनारस- छपरा रेलखण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल पथ, ओवरहेड ट्रैक्शन, काशन आर्डर एवं सतर्कता आदेशों का सूक्ष्मता से संज्ञान लिया और रेल खण्ड पर अधिकतम गति से संरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करते हुए छपरा जं पहुंचे. उन्होंने छपरा जं रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा के लिए बने नियंत्रण कक्ष, सी सी टी वी मॉनिटरिंग रूम तथा भीड़ प्रबंधन हेतु सर्कुलेटिंग एरिया, रैन बसेरा,

प्रतीक्षालय, अतिरिक्त आरक्षित/अनारक्षित टिकट काउंटर, अग्निशमन उपकरण, स्टेशन पर स्थित वेंडरो का लाइसेंस तथा साफ -सफाई,वाटर बूथों पर पेय जल की उपलब्धता एवं पे एण्ड यूज शौचालय तथा स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उस दौरान उन्होंने छपरा स्टेशन पर एक बैठक कर छठ पूजा के अवसर पर 24 घंटे मॉनिटरिंग करने एवं सेवा देने हेतु स्टेशन पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर छपरा स्टेशन पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों से स्टेशन प्रबंधन एवं भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की.

जिसमें छपरा जं० स्टेशन पर भी किसी भी स्थिति को सम्भालने के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष से सम्बंधित अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों द्वारा छठ पर्व के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करने के साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश दिया. उस दौरान छपरा में स्थापित कंट्रोल रूम से छठ पर्व के समापन तक 24 घंटे निगरानी एवं दिशा निर्देश प्रसारित किये जाने का भी निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने छठ पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश दिया.

इसके उपरान्त उन्होंने छपरा कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने छपरा कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोचिंग डिपो में अनुरक्षित किये जाने वाले रैकों, में सभी प्रकार के सेफ़्टी मेजर्स का गहन परिक्षण किया. उस दौरान उन्होंने आधुनिक एल0एच0बी0 कोंचों में स्मोक डिटेक्टर, फायर डिटेक्टर और अलार्म का परीक्षण किया और दुरुस्त पाने पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने छपरा डिपो में अनुरक्षित होने वाले गाड़ियों के रैकों के समयबद्ध अनुरक्षण की जानकारी ली साथ ही कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों का संरक्षा ज्ञान एवं नए संरक्षा सुधारों के प्रति ज्ञान को परखा.


इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(2) सी यशवीर सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल परिचालन प्रबंधक रतन दीप गुप्ता, मंडल विद्युत इंजीनियर राम दयाल, मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ट्रेन सेट) अभिषेक कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त/छपरा एम के पवार, कोचिंग डिपो अधिकारी अजीत कुमार, स्टेशन डायरेक्टर श्री राजेश प्रसाद सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *