370 ली० देसी शराब के साथ चार कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलांतर्गत जलालपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 370 ली० देसी शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जलालपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से शराब लेकर पुछरी की तरफ जाने वाला है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया.

वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त वाहन को 10 ली0 देसी शराब के साथ एक कारोबारी बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव निवासी ब्रिज कुमार साह के पुत्र रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुनः एक उजले रंग की कार छपरा की तरफ से तेजी से आती दिखाई दी, जिसे रोक कर तलासी लिया गया तो तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 360 ली० देसी शराब जब्त कर तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भनुई गांव निवासी रामप्रसाद राम का पुत्र बबन राम,

अखिलेश महतो का पुत्र नीरज कुमार उर्फ धीरज एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी महेश महतो का पुत्र जीवा महतो शामिल है. इस संबंध में जलालपुर थाना कांड सं0-250/24 दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के दौरान टीम में शामिल जलालपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० राहुल कुमार, पु०अ०नि० सुनील कुमार, प्र०पु०अ०नि० अनुप कुमार मौर्य एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *